
|
|

|
अनुवाद
अनेक महत्वपूर्ण क्षेत्रों में ज्ञान की सुलभता बढ़ाने और शिक्षा तथा ज्ञान की रचना और प्रसार में लोगों की भागीदारी को मजबूत करने के लिए उत्तम कोटि की अनुवादित सामग्री आवश्यक है। किन्तु अनुवाद के लिए मौजूदा सुविधाएँ अपर्याप्त हैं। एक तरफ पूरी माँग का अंदाजा नहीं लग पाया है और दूसरी तरफ पूरी जानकारी समान रूप से उपलब्ध नहीं है। अत: अनुवाद उद्योग का दायरा, पैमाना और क्वालिटी सुधारने के लिए जनता का थोड़ा-बहुत हस्तक्षेप आवश्यक है।
राष्ट्रीय ज्ञान आयोग निम्नलिखित कुछ विषयों पर विचार कर रहा है:
- अनुवाद को उद्योग के रूप में विकसित करना;
- मुद्रित और वर्च्युल प्रकाशनों को प्रोत्साहन;
- शिक्षण सामग्री का अनुवाद कराना और अनुवाद के लिए प्रशिक्षण देना;
- भारतीय भाषाओं और दक्षिण एशिया के अन्य साहित्य का प्रचार करना;
- अनुवाद के बारे में सूचना का भंडार बनाना।
|
|
|