
|
|

|
विज्ञान और टैक्नॉलॉजी
विज्ञान और टैक्नॉलॉजी का विकास लोगों की आर्थिक और सामाजिक उत्थान के लिए आवश्यक है। विज्ञान और टैक्नॉलॉजी के क्षेत्र में नेतृत्व हासिल करना ज्ञान की रचना और उपयोग की प्रक्रिया के अभिन्न अंग हैं। विज्ञान और टैक्नॉलॉजी में प्रगति उद्योगों के लिए नए रास्ते खोल सकती है। यह भारत जैसे विकासशील देशों में ज्ञान आधारित महत्वपूर्ण सेवाएँ प्रदान करने का एक कारगर साधन है।
अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र में सबसे आगे रहने के लिए यह ज़रूरी है कि भारत विज्ञान और टैक्नॉलॉजी के क्षेत्र में नेतृत्व हासिल करे। देश के भीतर चल रही अनुसंधान गतिविधियों का दायरा और परिमाण बढ़ाने के लिए और प्रयास करने होंगे। अनुसंधान और विकास गतिविधियों में सुधार लाने के लिए विभिन्न उपाय अपनाकर देश में अनुसंधान गतिविधियों का दायरा सुधारने की भी ज़रूरत है।
राष्ट्रीय ज्ञान आयोग ऐसे कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार कर रहा है:
- अनुसंधान के लिए धन प्राप्त करने में आने वाली बाधाओं की पहचान करना और उन्हें दूर करना;
- विज्ञान और टैक्नॉलॉजी में कुछ प्रमुख अनसुलझी समस्याओं की पहचान करना, जहाँ भारत अनुसंधान और विकास में महत्वपूर्ण नेतृत्व की भूमिका निभा सकता है;
- विज्ञान और टैक्नॉलॉजी में भविष्य में महत्वपूर्ण होने वाले अंतर-विभागीय क्षेत्रों की पहचान करना और उनके अध्ययन की व्यवस्था करना;
- विज्ञान और टैक्नॉलॉजी के इस्तेमाल को विकास के लिए एक महत्वपूर्ण साधन बनाना और गरीबों तथा वंचित वर्गों की समस्याएँ सुलझाने के लिए विज्ञान और टैक्नॉलॉजी के इस्तेमाल को बढ़ावा देना।
|
|
|